Friday, 30 October 2026 | 6:46 PM
भारत

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, नंबर 1 पर अब भी मौजूद ये भारतीय खिलाड़ी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के हाई-वोल्टेज मुकाबलों के बीच आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें फिर एक बार भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त बोलबाला देखने को मिला है. आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपना नंबर-1 गेंदबाज का स्थान
Share:
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, नंबर 1 पर अब भी मौजूद ये भारतीय खिलाड़ी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के हाई-वोल्टेज मुकाबलों के बीच आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें फिर एक बार भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त बोलबाला देखने को मिला है. आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपना नंबर-1 गेंदबाज का स्थान कायम रखा है, जबकि साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश और वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने लंबी छलांग लगाकर सबको हैरान कर दिया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की थी. उनको इस शानदार प्रदर्शन के लिए इनाम मिला है. आईसीसी रैंकिंग में बुमराह ने 7 पायदान का छलांग लगाकर अब दुनिया के आठवें नंबर के टी20 गेंदबाज बन गए हैं. ताजा टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में स्पिनरों का दबदबा साफ नजर आ रहा है, क्योंकि टॉप-10 में से 7 खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजी से ही ताल्लुक रखते हैं.