जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद महोदय को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपने को उपस्थित हुए| तो जिलाधिकारी ने अपने वरिष्ठ प्रतिनिधि संजयसिंह को ज्ञापन ग्रहण करने भेजा|ज्ञापन में मांगे इस प्रकार हैं|
केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय सम्पत्ति को निजी क्षेत्रों की कम्पनियों और उद्योगपतियों को कौड़ियों के दाम न बेचा जाय| इस तरह बेचे जाने पर राष्ट्र की अपूर्णीय क्षति होगी, इसे तत्काल प्रभाव से रोके जाने की जन अधिकार पार्टी मांग करतीहै|
जातिगत जनगणना भागीदारी का आधार है|और भागीदारी हमारा अधिकार है|इसलिए जन अधिकार पार्टी सम्पूर्ण भारत में जातिगत जनगणना कराये जाने की जन अधिकार पार्टी मांग करती है|
सामान्य वर्ग की तरह अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रों को भी छात्रवृत्ति प्रदान कराये जाने की जन अधिकार पार्टी मांग करती है |
पैट्रोल- डीजल पर अधिरोपित टैक्स को केंन्द्र व राज्य सरकारें कम करें जिस से पैट्रोल- डीजल सस्ता हो सके और बढ़ी हुई कीमतें कम कराये जाने की जन अधिकार पार्टी मांग करती है|
जन अधिकार पार्टी नयी शिक्षा नीति का विरोध करती है|और सम्पूर्ण भारत में पाठ्यक्रम लागू कराये जाने की जन अधिकार पार्टी मांग करती है|
किसानों को खाद, बीज, और कीटनाशक दवायें उचित मूल्य पर उपलब्ध कराये जाने और सिंचाई के लिए नि:शुल्क विद्युत की व्यवस्था कराये जाने की जन अधिकार पार्टी मांग करती है|
छोटे व मझोले किसानों, दुकानदारों और व्यापारियों का कर्ज एवं बिजली का बिल मांफ कराये जाने की जन अधिकार पार्टी मांग करती है|
किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान तत्काल कराये जाने की जन अधिकार पार्टी मांग करती है|
बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार का संवैधानिक दायित्व है|अत:सरकार से रोजगार उपलब्ध कराये जाने और तत्काल कार्यवाही करने की जन अधिकार पार्टी मांग करती है|
आरक्षण हमारा संवैधानिक अधिकार है, अतः जन अधिकार पार्टी आरक्षण बहाल रखने की जन अधिकार पार्टी मांग करती है|
पिछड़ों, दलितों के साथ विश्वासघात बन्द कराये जाने की जन अधिकार पार्टी मांग करती है|
उच्च शिक्षा निदेशालय के स्थानांतरण रोके जाने की जन अधिकार पार्टी मांग करती है|
आरक्षण बचाओ लोकतंत्र बचाओ की जन अधिकार पार्टी मांग करती है| इस अवसर पर सूबेदार मेजर राजवीर सिंह शाक्य जि०कोषाध्यक्ष, जिला संरक्षक सूबेदार मेजर नरेंद्र सिंह शाक्य, सदर विधानसभा अध्यक्ष राम अवतार कुशवाहा, जिला उपा०छेदालाल राजपूत, जिला उपा०श्यामपाल कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री महेश शाक्य, एड०संजीव टंडन, जिला सलाहकार विजय शाक्य, जिला प्रवक्ता शिवसरन शाक्य, राम जी कुशवाहा के अलावा लगभग दो दर्जन किसान उपस्थित रहे|
रिपोटिंग-
नेशनल संवाददाता
दि दस्तक 24
वैद्य के०पी० सिंह शाक्य
News
जेएपी फर्रुखाबाद ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद महोदय को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपने को उपस्थित हुए| तो जिलाधिकारी ने अपने वरिष्ठ प्रतिनिधि संजयसिंह को ज्ञापन ग्रहण करने भेजा|ज्ञापन में मांगे इस प्रकार हैं| केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय सम्पत्ति को निजी क्ष
Read in your preferred language.