Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
उत्तर प्रदेश

जालौन: पंचायत चुनाव को लेकर भाजपाइयों की महेवा मंडल मे तैयार हुई रणनीति

कालपी/जालौन: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे शानदार उपलब्धि पाने के लिये भाजपा नेतृत्व के द्वारा कमर कस ली है। शुक्रवार को महेवा मंडल के कार्यकर्ताओ की तीन चरणों मे आयोजित हुई बैठक मे चुनाव को अपनी झोली मे डालने के लिये रणनीति तैयार की गयी। महेवा स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज के परिसर मे बूथ एवं सेक्टर के क
Share:
जालौन: पंचायत चुनाव को लेकर भाजपाइयों की महेवा मंडल मे तैयार हुई रणनीति
Read in your preferred language.

कालपी/जालौन: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे शानदार उपलब्धि पाने के लिये भाजपा नेतृत्व के द्वारा कमर कस ली है। शुक्रवार को महेवा मंडल के कार्यकर्ताओ की तीन चरणों मे आयोजित हुई बैठक मे चुनाव को अपनी झोली मे डालने के लिये रणनीति तैयार की गयी।

महेवा स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज के परिसर मे बूथ एवं सेक्टर के कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये पंचायत चुनाव के मंडल प्रभारी एवं पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि पार्टी के निर्देशों के तहत हर कार्यकर्ता को अपने - अपने बूथों मे मतदाताओं के बीच सीधा संपर्क रखना है। सरकार की नीतियों की खूबियां बताना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सच्चे मन से अपने अपने दायित्वों का निर्वाह करे। इसी क्रम में दोपहर को दूसरे चरण की बैठक में जिम्मेदार पदाधिकारियों ने विचार सांझा करते हुए जिला पंचायत सदस्य वीं. डी.सी. तथा प्रधान पद पर पार्टी के लिए माहौल तैयार करने की भूमिका पर विचार किया गया।

शाम को समापन अवसर पर पार्टी के अग्रिम पंक्ति के नेताओ ने आगामी पंचायत चुनाव को जीतने के लिए तमाम प्रकार के विचार प्रकट किये। इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमकुम सिंह ,हरनारायण सिंह,भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष राजन सिंह चौहान ,रिसाल सिंह चौहान फुटरा, रणवीर सिंह कठेरिया, उर्विजा दीक्षित, डॉ संतोष पाल, कौशल सिंह, राजेश सिंह, हरगोविंद सिंह, ओम सिंह चौहान, उदयवीर सिंह, वीर सिंह आदि नेताओं ने चुनावी रणनीति तैयार की।
रिपोर्ट-नाहिद अंजुम कालपी तहसील संवाददाता