Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
उत्तर प्रदेश

जालौन:- सुसज्जित भवन पाकर खिले डीपीआरओ कार्यालय कर्मचारियों के चेहरे

उरई। जिलाधिकारी कार्यालय समीप स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय भवन के जीर्णोधार के बाद जिलाधिकारी मन्नान अख्तर ने फीता काटकर उक्त सुसज्जित भवन विभाग को सौंपा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बताते चले कि कलेक्ट्रेट परिसर समीप ही
Share:
जालौन:- सुसज्जित भवन पाकर खिले डीपीआरओ कार्यालय कर्मचारियों के चेहरे
Read in your preferred language.

उरई। जिलाधिकारी कार्यालय समीप स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय भवन के जीर्णोधार के बाद जिलाधिकारी मन्नान अख्तर ने फीता काटकर उक्त सुसज्जित भवन विभाग को सौंपा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बताते चले कि कलेक्ट्रेट परिसर समीप ही जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय भवन संचालित है जो कि लंबे समय से र्जीणर्शीण अवस्था में था बीते कुछ अरसे से विभाग द्वारा उक्त भवन का जीर्णोधार कराया गया। मरम्मत कार्य पूर्ण हो जाने के बाद आज शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने उक्त भवन का शुभारंभ फीता काटकर किया। बेहतर सुविधाओं से सुज्जित भवन पाकर विभगीय कर्मचारियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय कुमार यादव, सहित अन्य कई आलाधिकारी और जिला पंचायत राज विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

सवांददाता: रेहान रजा