Tuesday, 15 September 2026 | 9:17 AM
भारत

जालौन: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम का विशेष अभियान

प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम का दिनांक 27.02.2021 से 08.03.2021 तक विशेष अभियान के अन्तर्गत मा0 मा0 राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उ0प्र0सरकार/प्रभारी मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार एवं मा0 सांसद/मा0 विधायकग
Share:
जालौन: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम का विशेष अभियान
Read in your preferred language.

प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम का दिनांक 27.02.2021 से 08.03.2021 तक विशेष अभियान के अन्तर्गत मा0 मा0 राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उ0प्र0सरकार/प्रभारी मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार एवं मा0 सांसद/मा0 विधायकगण, जिलाधिकारी महोदया द्वारा विकास भवन सभागार में दीप प्रज्जवलित कर विशेष अभियान का शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद के विभिन्न तहसीलों एवं ब्लाकों के क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये आम जनमानस को जागरूक किया जायेगा।
इस अवसर पर मा0 सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा, मा0 विधायक उरई गौरीशंकर वर्मा, मा0 विधायक कालपी नरेन्द्र पाल सिंह जादौन, मा0 विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, मा0 सदस्य विधान परिषद रमा निरंजन, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अध्यक्ष भा0ज0पा0 रामेन्द्र सिंह वना, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

सवांददाता: रेहान रजा