Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
UP News

जालौन: संस्कार भारती मातृभूमि नमन रंगमंच कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जनपद जालौन के उरई में आज सद्भावना संस्कार भारतीय उरई द्वारा आयोजित मातृभूमि नमन कार्यक्रम एवं एकल अभिनय प्रतियोगिता का कार्यक्रम उरई के सिटी सेंटर में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने पूजा बंदना कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा है कि
Share:
Read in your preferred language.

जनपद जालौन के उरई में आज सद्भावना संस्कार भारतीय उरई द्वारा आयोजित मातृभूमि नमन कार्यक्रम एवं एकल अभिनय प्रतियोगिता का कार्यक्रम उरई के सिटी सेंटर में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने पूजा बंदना कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा है कि यह कार्यक्रम हमारे देश के और नौजवान छात्र-छात्राओं एवं बालक बालिकाओं के लिए है जो हमारे देश की संस्कृति पर आधारित है। इसीलिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजित हर समय किया जाता है। जिससे हमारे देश में संस्कृति कायम रहे इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ श्रद्धा चौरसिया, कार्यक्रम के अध्यक्ष राम प्रकाश चौरसिया, संस्कार भारती के अध्यक्ष जगमन लाल तिवारी, सद्भावना की सचिव निखत करीम डॉ सविता , सिंदूर प्रांतीय मंत्री मेवा लाल गुप्ता, उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट, रेहान रजा दस्तक 24