Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

जालौन: तेज़ रफ्तार का कहर,तीन समाये काल के गाल में

जिला जालौन की कोंच कोतवाली के अंतर्गत तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला. खूनी सड़क का दर्जा प्राप्त कर चुकी उरई-कोंच सड़क अभी तक कई जिन्दगियां अपने में समा चुकी है, आये दिन हो रही घटनाओं के बाबजूद भी लोग रफ्तार में कमी नहीं ला रहे हैं. मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनयारा के पास का है, जहाँ बीती र
Share:
Read in your preferred language.

जिला जालौन की कोंच कोतवाली के अंतर्गत तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला. खूनी सड़क का दर्जा प्राप्त कर चुकी उरई-कोंच सड़क अभी तक कई जिन्दगियां अपने में समा चुकी है, आये दिन हो रही घटनाओं के बाबजूद भी लोग रफ्तार में कमी नहीं ला रहे हैं.

मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनयारा के पास का है, जहाँ बीती रात तकरीबन 10 बजे का है,कि एक बाइक UP 92 D 5028 पर सवार,3 को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए,घायलो की चीख पुकार सुनकर वहाँ से गुजर रहे राहगीर ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी. मौके पर तत्काल पहुची एम्बुलेंस के संचालकों ने तीनों की हालात को गम्भीर देखते हुए अच्छे उपचार हेतु सीधा जिला अस्पताल को रवाना हुए .उन्हें उपचार हेतु भर्ती भी कराया.उपचार के उपरांत तीनों ने एक एक करके दम तोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि तीनों शख्स तेज सिंह, धनसिंह एवं मुन्नी कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरी के रहने वाले थे,जो अपने ही गांव के एक शख्स की लड़की की शादी में सम्मलित होने जनपद के मुख्यालय उरई में मैरिज हॉल से एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे तभी ग्राम पनयारा में सड़क हादसा हो गया. हादसे में तीनों की एक साथ मौत हो जाने से गांव में मातम फैला हुआ है. फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.