Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 AM
भारत

जालौन: मंत्री, श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण

मा0 मंत्री, श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत स्थानीय राजकीय इण्टर कालेज उरई में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं के अन्तर्गत स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र वितरण/साईकिल वितरण/सामूहिक विवाह का कार्यक्
Share:
जालौन: मंत्री, श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण
Read in your preferred language.

मा0 मंत्री, श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत स्थानीय राजकीय इण्टर कालेज उरई में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं के अन्तर्गत स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र वितरण/साईकिल वितरण/सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मा0 मंत्री जी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ फीता काटकर किया गया। इसके उपरान्त मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया तथा संबंधित से जानकारी की। इसके उपरान्त मा0 मंत्री जी द्वारा कार्यक्रम के शुभारम्भ से पूर्व दीपप्रज्जवलित कर किया। इसके उपरान्त छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में मा0 विधायकगण अपने-अपने विचार प्रस्ततु किये। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी द्वारा बताया गया कि बुन्देलखण्ड वीरभूमि है यह झलाकारीबाई, रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगना मातृशक्तियों की कर्मभूमि रही है। आज शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जैसे देशभक्तों ने फांसी के फन्दों को चूमा था। आज आयोजित श्रमिक हितलाभ वितरण योजना कार्यक्रम में सम्मानित मंत्री मनोहर लाल पन्त जी द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के हितार्थ 16-17 योजनायें चलायी जा रही है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर श्रमिक अपने जीवन स्तर में सुधार लाये। श्रमिकों के लिये प्रत्येक मण्डल में एक विद्यालय का निर्माण किया गया है जिसमें सिर्फ श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा दी जायेगी। श्रम विभाग द्वारा 37 लाख निर्माण मजदूरों को रू0 1000/- की सहायता। जनधन खाते में 20 करोड़ महिलाओं को आर्थिक सहायता भेजी गयी। अक्टूबर 2020 से 31 मार्च 2021 तक निःशुल्क पंजीयन का अभियान चलाया गया हैं। पंजीयन फीस एवं नवीनीकरण फीस रू0 50/- से घटाकर रू0 20/- की गयी हैं। पंजीयन आॅनलाईन कराने की सुविधा हैं। पारदर्शी तरीकों से योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले इस हेतु धनराशि सीधे खाते में जायेगी। जन सेवा केन्द्रों के माध्यम से जो श्रमिक अपना पंजीयन कराते है वह प्रमाण पत्र अवश्य रखे उनके द्वारा खर्च की गयी धनराशि वापिस की जायेगी। महिला मजदूर को बच्चा होने पर तीन माह की मजदूरी व रू0 1000/- अतरिक्त पोषण हेतु। मजदूर की बेटी होने पर रू0 25000/- एवं बेटा होने पर रू0 20000/-, दो बच्चों तक यह योजना लागू रहेगी। मजदूर की बेटी की घर पर शादी होने पर रू0 55000/- की सहायता राशि प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम मा0 मंत्री जी द्वारा पात्र लाभार्थियों को 260 साईकिलों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मा0 विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, मा0 विधायक कालपी नरेन्द्र पाल सिंह जादौन, मा0 विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 रामेन्द्र सिंह वना, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भा0ज0पा0 के प्रतिनिधि अरविन्द सिंह चैहान सहित समस्त जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

रेहान रजा जिला संवाददाता दस्तक 24