Tuesday, 15 September 2026 | 5:56 AM
उत्तर प्रदेश

जालौन: समर्पण निधि के अंतिम दिन छत्रशाल बस्ती मे चला सघन अभियान

कालपी (जालौन): अयोध्या मे राम जन्म भूमि पर बन रहे राम लला के अलौकिक एवं विश्व स्तरीय भव्य राम मंदिर में आम हिन्दु जनों के सहयोग हेतु चलाए गये समर्पण निधि अभियान की समय सीमा २७फरवरी तक निश्चित की गई थी।आज उसी के तहत अन्तिम दिन नगर के राम चबूतरा,मिर्जा मण्डी,सदर बाजार मुहल्लों को सामिल कर बनाई गई छत्र
Share:
जालौन: समर्पण निधि के अंतिम दिन छत्रशाल बस्ती मे चला सघन अभियान
Read in your preferred language.

कालपी (जालौन): अयोध्या मे राम जन्म भूमि पर बन रहे राम लला के अलौकिक एवं विश्व स्तरीय भव्य राम मंदिर में आम हिन्दु जनों के सहयोग हेतु चलाए गये समर्पण निधि अभियान की समय सीमा २७फरवरी तक निश्चित की गई थी।आज उसी के तहत अन्तिम दिन नगर के राम चबूतरा,मिर्जा मण्डी,सदर बाजार मुहल्लों को सामिल कर बनाई गई छत्रशाल बस्ती में बस्ती प्रमुख मनोज पाण्डेय के नेत्रत्व में सघन समर्पण के लिए सह प्रमुख जीतू तिवारी के साथ समर्पण निधि नगर प्रमुख दीपक शर्मा,सह नगर प्रमुख सुबोध द्विवेदी,कोषाध्यक्ष अनुराग विश्नोई,हिन्दू जागरण मंच अध्यक्ष नीलाभ शुक्ला,सभासद सुरजीत सिंह,सघं नगर प्रचारक ऋषि आनन्द जी नगर सह कार्यवाह बृजेन्द्र सिंह चौहान,वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप पाण्डेय, राहुल बाजपेई की टीम ने अब तक जो राम भक्त समर्पण के लिए शेष रह गए थे उनके आवास पर पहुंच कर समर्पण कराया।
छत्रशाल बस्ती में बस्ती प्रमुख मनोज पाण्डेय के साथ जय खत्री,जयकांत पुरवार,भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा ।जिसके चलते दिए गए लक्ष्य से भी अधिक धनराशि समर्पण कराने में सफलता पाई।जिसके लिए बस्ती प्रमुख मनोज पाण्डेय नें बस्ती के धर्मानुरागी सज्जनों माताओं बहनों और रामकाज में सहयोगी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया और भगवान राम से प्रार्थना की कि हे प्रभु राम हम क्या समर्पण कर सकते है हमारे पास वही है जो आपने हमको दिया उसी का कुछ अंश वापस किया प्रभु अपने भक्तों पर दया दृष्टि बनाए रखना।
रिपोर्ट-रेहान रजा