Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

जालौन:गुस्साएं लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया

जालौन के मुख्यालय उरई में पुलिस कार्रवाई से गुस्साएं लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। नाराज़ लोगों ने शव को अस्पताल के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया जिससे यातायात व्यवस्था घण्टों अस्तव्यस्त रही। बताया जा रहा है कि परिजन पुलिस पर पक्षपात करने आरोप लगा रही है। पूरा मामला ज
Share:
जालौन:गुस्साएं लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया
Read in your preferred language.

जालौन के मुख्यालय उरई में पुलिस कार्रवाई से गुस्साएं लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। नाराज़ लोगों ने शव को अस्पताल के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया जिससे यातायात व्यवस्था घण्टों अस्तव्यस्त रही। बताया जा रहा है कि परिजन पुलिस पर पक्षपात करने आरोप लगा रही है।

पूरा मामला जालौन के उरई कोतवली क्षेत्र का है। जहां मृतक के परिजनों का आरोप है कि बीती 24 जनवरी को मृतक शैलेन्द्र को ठेकेदार ने घर से बुलाकर उसको आग के हवाले कर दिया। जिसकी आज मौत हो गई। पुलिस को इसकी सूचना 24 जनवरी को दे दी थी लेकिन अभी तक पुलिस किसी के ऊपर कोई कार्यवाही नही की। पुलिस की इस सुस्त कर्यवाही से नाराज़ होकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया है।
हालांकि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया है लेकिन परिजन अब भी अपनी मांग पर अड़े है कि दोषियों की गिरफ्तारी फौरन हो ।