Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
India

जयपुर: गृह मंत्री अमित शाह ने नवनियुक्त कांस्टेबलों को बांटे नियुक्ति पत्र

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार (10 जनवरी) को जयपुर में पुलिस अकादमी में आयोजित एक कार्यक्रम में नव-चयनित कांस्टेबल्स को नियुक्त पत्र बांटे. इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की भजनलाल शर्मा की सरकार के कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि 9000 कांस्टेबल्स की
Share:
जयपुर: गृह मंत्री अमित शाह ने नवनियुक्त कांस्टेबलों को बांटे नियुक्ति पत्र
Read in your preferred language.

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार (10 जनवरी) को जयपुर में पुलिस अकादमी में आयोजित एक कार्यक्रम में नव-चयनित कांस्टेबल्स को नियुक्त पत्र बांटे. इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की भजनलाल शर्मा की सरकार के कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि 9000 कांस्टेबल्स की नियुक्ति से कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी. बिना खर्च और सिफारिश के पारदर्शी तरीके से इन युवाओं की भर्ती कर उन्हें नौकरी दी गई है.

अमित शाह ने कहा, ''भ्रष्टाचार के बिना प्रतिभा का सम्मान कर नौकरी दी गई है. भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद राजस्थान पुलिस में यह पहली बड़ी भर्ती है. नए कानून लागू होने से चीजें आसान हो जाएंगी.'' उन्होंने ये भी कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार का वादा हमारी सरकार ने राजस्थान में पूरा किया है.