Tuesday, 15 September 2026 | 12:08 AM
भारत

52 साल लगे, भारत की छोरियों ने वर्ल्ड कप जीत रचा इतिहास

भारतीय टीम आखिरकार 52 साल लंबे इंतजार के बाद पहली बार ODI वर्ल्ड चैंपियन बन गई है. भारत ने 2025 वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुई खिताबी भिड़ंत में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 298 रन लगाए थे. जवाब में लॉरा वुल्फार्ट ने शतक
Share:
52 साल लगे, भारत की छोरियों ने वर्ल्ड कप जीत रचा इतिहास
Read in your preferred language.

भारतीय टीम आखिरकार 52 साल लंबे इंतजार के बाद पहली बार ODI वर्ल्ड चैंपियन बन गई है. भारत ने 2025 वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुई खिताबी भिड़ंत में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 298 रन लगाए थे. जवाब में लॉरा वुल्फार्ट ने शतकीय पारी खेल दक्षिण अफ्रीकी टीम की उम्मीद बनाए रखीं. उन्होंने 101 रन की पारी खेली. मगर शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी ने भारत को पहली बार विश्व विजेता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

महिला वर्ल्ड कप की शुरुआत 1973 में हुई थी, लेकिन भारतीय टीम अब तक कभी विश्व विजेता का तमगा हासिल नहीं कर पाई थी. आखिरकार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रच डाला है. टीम इंडिया इससे पहले 2005 और 2017 का फाइनल खेल चुकी थी, लेकिन 2025 का साल भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय लिख चला है.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ही महिला ODI वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत पाई थीं. आखिरी बार महिला वनडे क्रिकेट को नया चैंपियन साल 2000 में मिला था, जब न्यूजीलैंड चैंपियन बनी थी. उससे पहले और उसके बाद भी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ही चैंपियन बनते आए हैं. अब 25 साल बाद भारत के रूप में महिला वनडे क्रिकेट को नया चैंपियन मिला है.