Monday, 14 September 2026 | 10:00 PM
Entertainment

क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं पवन सिंह?

रियलिटी टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' के रिलीज के बाद से भोजपुरी स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी चर्चा में हैं। इस शो के जरिए पवन सिंह खुद बता रहे हैं कि उनकी जिंदगी में क्या उतार-चढ़ाव आए हैं। हाल ही में इस शो का नया प्रोमो आया है। नए एपिसोड में राधे मां और भारती सिंह की एंट्री हुई है। राधे मां ने पवन सिंह
Share:
क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं पवन सिंह?
Read in your preferred language.

रियलिटी टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' के रिलीज के बाद से भोजपुरी स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी चर्चा में हैं। इस शो के जरिए पवन सिंह खुद बता रहे हैं कि उनकी जिंदगी में क्या उतार-चढ़ाव आए हैं। हाल ही में इस शो का नया प्रोमो आया है। नए एपिसोड में राधे मां और भारती सिंह की एंट्री हुई है। राधे मां ने पवन सिंह की लव लाइफ की भविष्यवाणी की है।

शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि भारती सिंह, पवन सिंह को राधे मां से मिलवाती हैं। राधे मां पवन सिंह की भविष्यवाणी करते हुए बताती हैं कि पवन सिंह को 45 साल की उम्र में एक अच्छी प्यार करने वाली पत्नी मिलेगी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह, राधे मां से पूछती हैं 'आप बताइए कि क्या हमारे पवन भाई को अच्छा जीवनसाथी मिलेगा? इस पर राधे मां कहती हैं 'सामने आओ।' फिर वह कहती हैं 'इसका दिल बहुत साफ है। इसको 45 साल की उम्र में एक बहुत अच्छी प्यार करने वाली पत्नी मिलेगी।' इतना सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग खुश हो जाते हैं।