Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

16 साल बाद भारत लौटेंगे आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी!

आईपीएल के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने 16 साल बाद भारत लौटने की घोषणा की है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (एफईएमए) से जुड़े 2009 आईपीएल दक्षिण अफ्रीका मामले में अपीलीय न्यायाधिकरण से बड़ी राहत मिलने के बाद मोदी ने कहा कि वह इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारत लौटने की योजना बना र
Share:
16 साल बाद भारत लौटेंगे आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी!
Read in your preferred language.

आईपीएल के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने 16 साल बाद भारत लौटने की घोषणा की है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (एफईएमए) से जुड़े 2009 आईपीएल दक्षिण अफ्रीका मामले में अपीलीय न्यायाधिकरण से बड़ी राहत मिलने के बाद मोदी ने कहा कि वह इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारत लौटने की योजना बना रहे हैं।

ललित मोदी ने कहा कि 16 वर्षों तक चली कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि वह शुरू से यही कहते आ रहे थे कि उन्होंने आईपीएल के हित में काम किया था और अब न्यायाधिकरण के फैसले ने उनकी बात को सही साबित कर दिया है। मोदी ने कहा, 'मैं फैसले से बेहद खुश हूं। 16 साल तक मैंने लड़ाई लड़ी और आखिरकार सच सामने आ गया। अब यह अध्याय खत्म हो चुका है और मैं अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहता हूं। मैं भारत लौटने का इंतजार कर रहा हूं।'
ललित मोदी ने बताया कि उनकी बेटी अक्तूबर में बेटे को जन्म देने वाली हैं। इसके बाद वह भारत लौटेंगे। उन्होंने कहा, 'संभवतः मैं इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारत आऊंगा। मेरी बेटी अक्तूबर में मेरे पोते को जन्म देने वाली है। उसके बाद मैं भारत लौटने की योजना बना रहा हूं।'