Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 PM
भारत

IPL 2026 Prize Money: पिछली बार की तुलना में इनामी राशि बढ़ेगी?

आईपीएल में खर्च होने वाली रकम को लेकर लीग हमेशा चर्चा में रहती है। टीमों को मिलने वाली इनामी राशि के अलावा कई और अवॉर्ड भी दिए जाते हैं। इनमें ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, फेयर प्ले अवॉर्ड जैसे अवॉर्ड शामिल हैं। हम आपको इन सभी अवॉर्ड और उसमें दी जाने वाली इनामी राशि के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं क
Share:
IPL 2026 Prize Money: पिछली बार की तुलना में इनामी राशि बढ़ेगी?
Read in your preferred language.

आईपीएल में खर्च होने वाली रकम को लेकर लीग हमेशा चर्चा में रहती है। टीमों को मिलने वाली इनामी राशि के अलावा कई और अवॉर्ड भी दिए जाते हैं। इनमें ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, फेयर प्ले अवॉर्ड जैसे अवॉर्ड शामिल हैं। हम आपको इन सभी अवॉर्ड और उसमें दी जाने वाली इनामी राशि के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस बार जीतने वाली टीम को कितनी इनामी राशि मिलेगी?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के लिए 46.5 करोड़ रुपये से अधिक का कुल पुरस्कार पूल तय किया है। रिपोर्ट के अनुसार, जो टीम इस सीजन की चैंपियन बनेगी, उसे प्रतिष्ठित आईपीएल ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी। पूरे सीजन के संघर्ष और शानदार प्रदर्शन का सबसे बड़ा इनाम विजेता टीम के खाते में जाएगा। पिछली बार भी विजेता आरसीबी टीम को इतने ही रुपये मिले थे। वहीं, उपविजेता टीम को 13 करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में मिलेगी।

प्लेऑफ तक पहुंचना भी किसी उपलब्धि से कम नहीं माना जाता। यही वजह है कि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी अच्छी-खासी रकम मिलती है। क्वालिफायर-2 हारकर तीसरे स्थान पर रहने वाली राजस्थान रॉयल्स को सात करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, एलिमिनेटर चरण से बाहर होकर चौथे स्थान पर रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।