Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
India

IPL 2026: हार्दिक पांड्या वापसी के लिए तैयार

हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अपना दूसरा मुकाबला 04 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था. मुकाबले में हार्दिक पांड्या एमआई की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थ
Share:
IPL 2026: हार्दिक पांड्या वापसी के लिए तैयार
Read in your preferred language.

हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अपना दूसरा मुकाबला 04 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था. मुकाबले में हार्दिक पांड्या एमआई की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे.

बता दें कि मुंबई को अगला मुकाबला कल यानी 07 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलना है. इस मैच से पहले मुंबई के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने हार्दिक को लेकर अपडेट शेयर करते हुए बताया कि हार्दिक कल के मैच के लिए उपलब्ध होंगे. वह चोटिल नहीं थे, वह अस्वस्थ थे. अब वह ठीक हैं. हार्दिक ने नेट्स में अभ्यास भी किया है.

तो आपको बता दें कि हार्दिक मुंबई के नियमित कप्तान हैं. ऐसे में वह वापसी के साथ टीम की कमान भी संभालते हुए दिखाई देंगे. सूर्या ने सिर्फ हार्दिक की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी की थी.