Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 PM
भारत

आईपीएल 2026: तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुकेश की मां का निधन हो गया है। सीएसके ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर गुरुवार को मुकेश चौधरी की मां के निधन की जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश चौधरी की मां प्रेम देवी लगभग एक साल से गंभीर बीमारी से
Share:
आईपीएल 2026: तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन
Read in your preferred language.

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुकेश की मां का निधन हो गया है। सीएसके ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर गुरुवार को मुकेश चौधरी की मां के निधन की जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश चौधरी की मां प्रेम देवी लगभग एक साल से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश चौधरी फिलहाल सीएसके टीम के साथ नहीं हैं और गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में उनके खेलने की संभावना नहीं है। सीएसके ने पोस्ट किया, सीएसके परिवार मुकेश चौधरी की मां के निधन पर दुख जता रहा है। हम मुकेश और उनके परिवार के साथ हैं। इस बेहद मुश्किल समय में उन्हें अपनी दुआओं में रखते हैं।