15 देशों के बौद्ध शामिल हुए
गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा
गया,14 अक्टूबर । बोधगया के ऐतिहासिक कालचक्र मैदान में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन बोधगया 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धम्म संवाद का भी आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 15 देशों के श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
सम्मेलन का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष एवं गया शहर के विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न देशों से आए बौद्ध प्रतिनिधियों, भिक्षुओं, भिक्षुणियों और बोधगया स्थित विभिन्न मॉनेस्ट्री के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में थाईलैंड, जापान, म्यांमार और बांग्लादेश सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में यूनानचन चरण, मयूर बटियामा, जोशना जोगी, कल्याण प्रिया, सजवा वंचुक, मॉनेस्ट्री इंचार्ज प्रज्ञा दीप, भंते पंकज पासवान, रामकिशोर पासवान तथा इंजीनियर निवेदिता पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बौद्ध समुदाय के लोगों की सहभागिता देखने को मिली। बोधगया की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक भूमि पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम में बोधगया के विभिन्न मॉनेस्ट्री से आए भिक्षु और भिक्षुणियां भी शामिल हुए।