Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का सघन अभियान, शराब दुकानों पर हुई औचक जांच

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा व्यापक प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी०पी० गुप्ता के नेतृत्
Share:
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का सघन अभियान, शराब दुकानों पर हुई औचक जांच
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा व्यापक प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी०पी० गुप्ता के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण और जांच अभियान तेज कर दिया गया है।

इसी क्रम में शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी जी०पी० गुप्ता ने देशी शराब दुकान दारापुर और भरखा चौराहा का निरीक्षण किया। वहीं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने टीम के साथ जनपद की कई शराब दुकानों पर औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान देशी शराब दुकान नरकसा, बाग लकुला तथा कम्पोजिट शॉप कादरी गेट-2, कादरी गेट तिराहा और बाग लकुला की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान दुकानों पर उपलब्ध मदिरा स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया गया। साथ ही स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, पीओएस मशीन से बिक्री और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच भी की गई। अधिकारियों ने संबंधित अनुज्ञापियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने और शासन द्वारा निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

प्रशासन ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और पारदर्शी मदिरा व्यवस्था कायम रहे।