Tuesday, 15 September 2026 | 3:24 AM
भारत

फर्रुखाबाद में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने किया मतदेय स्थलों का भ्रमण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जनवरी 2026 जनपद में चल रहे मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा फतेहगढ़ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं दुर्गा नारायण डिग्री कॉलेज में बने मतदेय स्थलों का भ्रमण कर कार्यक्रम की प्रगति
Share:
फर्रुखाबाद में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने किया मतदेय स्थलों का भ्रमण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जनवरी 2026 जनपद में चल रहे मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा फतेहगढ़ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं दुर्गा नारायण डिग्री कॉलेज में बने मतदेय स्थलों का भ्रमण कर कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया गया।

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने अवलोकन किया कि सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का वाचन किया जा रहा है, जिससे आम नागरिक अपने नाम मतदाता सूची में जांच सकें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि BLO के पास फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने हेतु), फॉर्म-7 (नाम विलोपन हेतु) एवं फॉर्म-8 (संशोधन हेतु) की पर्याप्त उपलब्धता मौजूद है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। कार्यक्रम की सतत निगरानी एवं समीक्षा सभी ERO, AERO, BLO सुपरवाइजर एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण स्वयं मतदेय स्थलों का भ्रमण कर विशेष कार्यक्रम की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित कर रहे हैं।

प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने मतदाता विवरण की जांच कर आवश्यक संशोधन समय से कराएं।