Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
India

T20I में भारत के 5 सबसे बड़े रन चेज, 2026 में बदल गया टीम इंडिया का इतिहास

भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. बीते शुक्रवार (23 जनवरी) सीरीज के दूसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की. यह भारतीय टीम के लिए संयुक्त रूप से टी20 का सबसे बड़ा सफल रन चेज हो गया, जिसके
Share:
T20I में भारत के 5 सबसे बड़े रन चेज, 2026 में बदल गया टीम इंडिया का इतिहास
Read in your preferred language.

भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. बीते शुक्रवार (23 जनवरी) सीरीज के दूसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की. यह भारतीय टीम के लिए संयुक्त रूप से टी20 का सबसे बड़ा सफल रन चेज हो गया, जिसके बाद मेन इन ब्लू ने 2026 में एक बार फिर इतिहास दोहरा दिया. तो आइए जानते हैं भारत के टी20 में 5 सबसे बड़े सफल रन चेज कौन-कौन से हैं.
1- न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन (2026)

रनों के लिहाज से भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के 209 रनों का चेज संयुक्त रूप से सबसे बड़ा चेज रहा, लेकिन 10 रन से पहले 2 विकेट गिर जाने के बाद भारतीय टीम ने पहली बार इतना बड़ा चेज हासिल किया था. इस चेज में टीम के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 37 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 82* रन बनाए.
2- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन (2023)

टीम इंडिया ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले में भी 209 रन का सफल रन चेज किया था. इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चला था. सूर्या ने 42 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली थी.
3- वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रन (2019)

विराट कोहली ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए टी20 मुकाबले में दमदार पारी खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. कोहली ने 50 गेंदों में 94* रन स्कोर करके मेन इन ब्लू को 208 रन के चेज में शानदार जीत दिलाई थी. कोहली की यह पारी फैंस के लिए बेहद खास थी.
4- श्रीलंका के खिलाफ 207 रन (2009)

2009 वो वक्त था, जब टी20 क्रिकेट में 200 रन का आंकड़ा बनना कोई साधारण बात नहीं थी और 200 रन से बड़ा सफल चेज तो बहुत ही कम देखने को मिलता था. इस साल टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले गए मुकाबले में 207 का सफल रन चेज किया था.

इस चेज में युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग ने अहम योगदान दिया था. सहवाग ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए 64 रनों की पारी खेली थी. वहीं मैच को खत्म करते हुए युवी ने सिर्फ 25 गेंदों में 60* रन बनाए थे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ 204 रन (2020)

टीम इंडिया ने 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में 204 रनों का सफल रन चेज किया था. टीम इंडिया ने मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेलते हुए 29 गेंदों में 58* रन और केएल राहुल ने 27 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी.