Monday, 14 September 2026 | 5:37 PM
World

भारतीय मूल के नील मोहन YouTube के नए CEO बने

भारतीय मूल के नील मोहन को YouTube का नया CEO बनाया गया है। इससे पहले नील मोहन यूट्यूब के CPO थे। उन्हें प्रमोट कर ये जिम्मेदारी दी गई है। नील मोहन Google के साथ 2008 से काम कर रहे हैं। साल 2013 में कंपनी ने उन्हें 544 करोड़ रुपए का बोनस दिया था। वे पूर्व CEO सूसन डायने वोज्स्की की जगह लेंगे। सूसन ने
Share:
भारतीय मूल के नील मोहन YouTube के नए CEO बने
Read in your preferred language.

भारतीय मूल के नील मोहन को YouTube का नया CEO बनाया गया है। इससे पहले नील मोहन यूट्यूब के CPO थे। उन्हें प्रमोट कर ये जिम्मेदारी दी गई है। नील मोहन Google के साथ 2008 से काम कर रहे हैं। साल 2013 में कंपनी ने उन्हें 544 करोड़ रुपए का बोनस दिया था।

वे पूर्व CEO सूसन डायने वोज्स्की की जगह लेंगे। सूसन ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया है। 54 साल की वोज्स्की ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। साथ ही अपनी सेहत और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना चाहती हैं। इसलिए पद छोड़ रही हैं। वे साल 2014 में यूट्यूब की CEO बनी थीं।