Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

भारत बनाम नीदरलैंड: भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से हराया, श्री चरणी ने झटके चार विकेट

भारतीय महिला टीम ने नीदरलैंड को 95 रनों से हराकर महिला टी20 विश्व कप 2026 में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। इससे पहले टीम ने टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था। बुधवार को लीड्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्म
Share:
भारत बनाम नीदरलैंड: भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से हराया, श्री चरणी ने झटके चार विकेट
Read in your preferred language.

भारतीय महिला टीम ने नीदरलैंड को 95 रनों से हराकर महिला टी20 विश्व कप 2026 में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। इससे पहले टीम ने टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था। बुधवार को लीड्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवर में 114 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। भारत के लिए इस मैच में श्री चरणी ने चार विकेट लिए जबकि शेफाली वर्मा ने तीन विकेट झटके। वहीं, नंदनी शर्मा को दो और दीप्ति शर्मा को एक विकेट मिला।