Monday, 14 September 2026 | 6:27 PM
India

भारत टी20 में पाकिस्तान से कहीं बेहतर: अनुभव हो या आंकड़े, बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी

कोलंबो में आज एक बार फिर क्रिकेट का सबसे बड़ा रंगमंच सजने वाला है। टी20 विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में हर गेंद का वजन होगा, हर रन का असर होगा। मैच से पहले पाकिस्तान की तरफ से बहिष्कार की बातें तैरती रहीं, लेकिन आखिरकार टीम खेलने के लिए तैयार है और यही फै
Share:
भारत टी20 में पाकिस्तान से कहीं बेहतर: अनुभव हो या आंकड़े, बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी
Read in your preferred language.

कोलंबो में आज एक बार फिर क्रिकेट का सबसे बड़ा रंगमंच सजने वाला है। टी20 विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में हर गेंद का वजन होगा, हर रन का असर होगा। मैच से पहले पाकिस्तान की तरफ से बहिष्कार की बातें तैरती रहीं, लेकिन आखिरकार टीम खेलने के लिए तैयार है और यही फैंस चाहते भी थे। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला आज शाम सात बजे से खेला जाएगा और टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे टॉस होगा।

दोनों टीमों का मौजूदा स्क्वॉड अनुभव, युवा जोश और मैच-विनर्स से भरा है। हालांकि, मौजूदा भारतीय टीम का टी20 अनुभव और आंकड़े पाकिस्तान से कहीं बेहतर हैं। यानी फॉर्म, भूमिका और असर, सबकी अगर मौजूदा तस्वीर देखें, तो भारतीय टीम पाकिस्तान से कहीं बेहतर दिखती है। हां, अगर दोनों टीमों के मौजूदा खिलाड़ियों एक दूसरे खिलाफ आंकड़ा देखें, तो पाकिस्तान थोड़ा सा बेहतर जरूर दिखता है, लेकिन जीत उन्हें फिर भी नहीं मिली है।