Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
भारत

34 अरब की टी20 लीग से भारत-इंग्लैंड को लगेगा झटका, आईपीएल को टक्कर देने आ रही है यह टूर्नामेंट

दुनियाभर की क्रिकेट लीगों पर अब नया खतरा मंडरा रहा है. यह खतरा है सऊदी अरब द्वारा प्रस्तावित सुपर-लीग. इस लीग के आने से आईपीएल और द हंड्रेड को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है. IPL और द हंड्रेड को कमजोर करने की इस कोशिश के खिलाफ भारत और इंग्लैंड ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इंग्लैंड में भारतीय
Share:
34 अरब की टी20 लीग से भारत-इंग्लैंड को लगेगा झटका, आईपीएल को टक्कर देने आ रही है यह टूर्नामेंट
Read in your preferred language.

दुनियाभर की क्रिकेट लीगों पर अब नया खतरा मंडरा रहा है. यह खतरा है सऊदी अरब द्वारा प्रस्तावित सुपर-लीग. इस लीग के आने से आईपीएल और द हंड्रेड को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है. IPL और द हंड्रेड को कमजोर करने की इस कोशिश के खिलाफ भारत और इंग्लैंड ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस लीग के खिलाफ आपस में हाथ मिला लिया है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया है जो इस अरबों डॉलर की लीग से फायदा उठाने को तैयार बैठा है. ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड ने सऊदी अरब की प्रस्तावित टी20 लीग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. लॉर्ड्स में खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान बीसीसीआई और ईसीबी के टॉप अधिकारियों के बीच इस मुद्दे को लेकर बातचीत हुई, जिसके बाद यह फैसला किया गया कि दोनों ही बोर्ड इस नई लीग का समर्थन नहीं करेंगे.

दोनों बोर्डों ने यह भी फैसला लिया है कि वे अपने खिलाड़ियों को इस लीग में खेलने के लिए नहीं भेजेंगे. बोर्ड खिलाड़ियों को इसकी मंजूरी नहीं देगा. यानी बोर्ड के द्वारा NOC जारी नहीं किया जाएगा. इसके अलावा बीसीसीआई और ईसीबी मिलकर ICC पर भी दबाव बनाएंगे कि वह भी इस लीग को किसी प्रकार की आधिकारिक मान्यता न दे. जहां भारत और इंग्लैंड इस टी20 लीग का विरोध कर रहे हैं, वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) का फैसला इससे बिलकुल अलग है. रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया इस लीग में सऊदी निवेशकों के साथ भागीदारी करने को तैयार है. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह एक मौका है अपने क्रिकेट के प्रारूप में प्राइवेट निवेश को लाने का, क्योंकि अभी बिग बैश लीग (BBL) पर गवर्निंग बॉडी और राज्य संघों का ही अधिकार है.