Tuesday, 15 September 2026 | 12:23 AM
भारत

IND vs SL Youth Test: भारत ने श्रीलंका को 211 रन से रौंदकर जीती यूथ टेस्ट सीरीज

भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दूसरे यूथ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका अंडर-19 को 211 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। पहले मुकाबले के ड्रॉ रहने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में हर विभाग में दमदार खेल दिखाया और मेजबान टीम को जीत का कोई मौका नहीं दिया। 472 रन के मुश
Share:
IND vs SL Youth Test: भारत ने श्रीलंका को 211 रन से रौंदकर जीती यूथ टेस्ट सीरीज
Read in your preferred language.

भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दूसरे यूथ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका अंडर-19 को 211 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। पहले मुकाबले के ड्रॉ रहने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में हर विभाग में दमदार खेल दिखाया और मेजबान टीम को जीत का कोई मौका नहीं दिया।

472 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने चौथे दिन 155/4 से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। तेज गेंदबाज प्रणव राघवेंद्र ने कप्तान विमथ दिनसारा (64) को आउट कर श्रीलंका की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। इसके बाद लेग स्पिनर रोहित यादव ने निचले क्रम को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने 49 रन देकर चार विकेट झटके। दूसरी ओर, तेज गेंदबाज सी. वेंकट ने पहली पारी की लय बरकरार रखते हुए 27 रन देकर तीन विकेट लिए। दोनों गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका की पूरी टीम 76.5 ओवर में 260 रन पर सिमट गई।

भारत के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि टीम को इससे पहले खेली गई तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। टेस्ट सीरीज जीतकर भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और दौरे का समापन जीत के साथ किया।