Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
भारत

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के इनकार पर सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

पाकिस्तान सरकार की तरफ से यह साफ किया जा चुका है कि उनकी टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप में तो खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा लेगी. इस मुद्दे पर लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं. अब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी फ्लाइट बु
Share:
IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के इनकार पर सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया
Read in your preferred language.

पाकिस्तान सरकार की तरफ से यह साफ किया जा चुका है कि उनकी टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप में तो खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा लेगी. इस मुद्दे पर लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं. अब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी फ्लाइट बुक है और वह मुकाबले के लिए श्रीलंका जा रहे हैं.

गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भले ही पाकिस्तान ने मुकाबले का विरोध किया है, लेकिन हम तो मुकाबले के लिए जाएंगे. इसके अलावा उन्होंने 2025 एशिया कप को लेकर बात करते हुए कहा कि हमने एशिया कप में भी खेला था, जिसमें कुल तीन बार भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी.

सूर्या ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए हमने मना नहीं किया, बल्कि उनकी तरफ से मना हुआ है. आईसीसी ने हमें शेड्यूल दिया. हमारी फ्लाइट बुक है और हम वहां (कोलंबो) जा रहे हैं.

टीम में यही बातचीत चल रही है कि हम 07 फरवरी को पहला मुकाबला खेलेंगे और फिर हम वहां जाएंगे. हमने उनके खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेला है. हमें बताया गया कि 15 फरवरी को मैच है और वह मैच न्यूट्रल वेन्यू पर है. अगर हमें मौका मिलेगा, तो हम खेलेंगे. आगे सूर्या ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए भी यह एक कठिन फैसला है.

सूर्या से पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मुकाबला ना खेलने के फैसले पर सवाल किया गया. इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनका फैसला हमारे काबू में नहीं है. हमने उनके खिलाफ एशिया कप में न्यूट्रल वेन्यू पर खेले थे. हम तैयार हैं.

बताते चलें कि टूर्नामेंट में टीम इंडिया 07 फरवरी को अपने अभियान का आगाज करेगी. भारत को पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेलना है. इसके बाद शेड्यूल के मुताबिक, मेन इन ब्लू की भिड़ंत, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स से होगी.