Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
India

IND vs NZ Playing 11: पहले वनडे के लिए कैसी होगी भारत की संभावित प्लेइंग-11?

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से 2026 की शुरुआत करेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच रविवार को वडोदरा में खेला जाएगा। यह साल भारत के लिए काफी व्यस्त है और अगले महीने टी20 विश्व कप भी होना है, ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवर की यह सीरीज काफी अहम है। भारत के ट
Share:
IND vs NZ Playing 11: पहले वनडे के लिए कैसी होगी भारत की संभावित प्लेइंग-11?
Read in your preferred language.

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से 2026 की शुरुआत करेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच रविवार को वडोदरा में खेला जाएगा। यह साल भारत के लिए काफी व्यस्त है और अगले महीने टी20 विश्व कप भी होना है, ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवर की यह सीरीज काफी अहम है। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल चोट के बाद मैदान पर वापसी करेंगे। गिल पिछले कुछ समय से रंग में नजर नहीं आए हैं और उनके पास इस सीरीज के जरिये फॉर्म में वापसी करने का मौका होगा।

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा/ प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड: हेनरी निकोलस, विल यंग, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेडन लेनोक्स, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जकारी फोक्स, काइल जैमिसन, माइकल रे, क्रिस्टन क्लार्क।