Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
India

IND vs ENG: 'रोहित-विराट के बिना ड्रेसिंग रूम सूना होगा', छलका केएल राहुल का दर्द

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना ड्रेसिंग रूम साझा करना मुश्किल होगा। उनके बिना ड्रेसिंग रूम का माहौल सूना होगा। बता दें कि, विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उनसे पहले रोहित
Share:
IND vs ENG: 'रोहित-विराट के बिना ड्रेसिंग रूम सूना होगा', छलका केएल राहुल का दर्द
Read in your preferred language.

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना ड्रेसिंग रूम साझा करना मुश्किल होगा। उनके बिना ड्रेसिंग रूम का माहौल सूना होगा। बता दें कि, विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उनसे पहले रोहित शर्मा ने भी लाल गेंद के प्रारूप को अलविदा कह दिया था। इससे भारत को दोहरा झटका लगा था और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम का एलान किया।

इस पर केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ बातचीत में कहा- 'विराट और रोहित पिछले एक दशक से भारतीय क्रिकेट के स्तंभ रहे हैं और उनका न होना बहुत बड़ी कमी होगी। अपने अब तक के पूरे करियर में, मैं कभी भी ऐसी टीम के माहौल में नहीं गया, जहां न तो विराट और न ही रोहित मौजूद हों।'

केएल राहुल ने आगे कहा- 'मैंने अब तक जितने भी टेस्ट मैच खेले हैं, उनमें से विराट या रोहित या दोनों ही हमेशा टीम का हिस्सा रहे हैं। उनके बिना ड्रेसिंग रूम में जाना थोड़ा अजीब जरूर लगेगा। लेकिन निश्चित रूप से उनके फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने देश को अपना सबकुछ दिया है और वे हमेशा भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बने रहेंगे। लेकिन अब समय आ गया है कि हम सभी आगे आएं।'