Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
India

IND vs AFG: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, धर्मशाला में ध्वस्त किया 37 साल पुराना रिकॉर्ड

रोहित शर्मा अब आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. धर्मशाला में खेले जा रहे भारत बनाम अफगानिस्तान पहले वनडे में रोहित प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं, आज वह 39 साल 44 दिन के हैं. धर्मश
Share:
IND vs AFG: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, धर्मशाला में ध्वस्त किया 37 साल पुराना रिकॉर्ड
Read in your preferred language.

रोहित शर्मा अब आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. धर्मशाला में खेले जा रहे भारत बनाम अफगानिस्तान पहले वनडे में रोहित प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं, आज वह 39 साल 44 दिन के हैं.

धर्मशाला में खेला जा रहा पहला वनडे तय समय से 4 घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ. शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. रोहित शर्मा ने जैसे ही ग्राउंड पर कदम रखा, उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया जिस पर वह 37 साल से बने हुए थे. आज से पहले तक वह भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे. उन्होंने 30 अक्टूबर, 1989 को जब अपना आखिरी मैच खेला था तब वह 39 साल 36 दिन के थे.

रोहित शर्मा आज अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में खेल रहे हैं, इस समय उनकी उम्र 39 साल 44 दिन है. अब रोहित भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. ओवरआल देखें तो ये रिकॉर्ड नीदरलैंड के नोलन क्लार्क के नाम है, जिन्होंने 47 साल 257 दिन की उम्र में वनडे खेला था.