Tuesday, 15 September 2026 | 12:33 AM
उत्तर प्रदेश

रात्रि के अंधेरे में चोरों का खौफ लोगों में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना!

उमरिया–नौरोजाबाद नगर के वार्ड नम्बर 10 नैका दफाई में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए रात्रि के अंधेरे में घर का ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश करते हुए कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। जानकरी अनुसार एसईसीएल में कार्यरत कालरी कर्मचारी चंद्रवाली सिंह पिता स्व राम सिंह
Share:
रात्रि के अंधेरे में चोरों का खौफ लोगों में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना!
Read in your preferred language.

उमरिया–नौरोजाबाद नगर के वार्ड नम्बर 10 नैका दफाई में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए रात्रि के अंधेरे में घर का ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश करते हुए कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए।

जानकरी अनुसार एसईसीएल में कार्यरत कालरी कर्मचारी चंद्रवाली सिंह पिता स्व राम सिंह ,उम्र 50 वर्ष, नैका दफाई नौरोजाबाद वार्ड नम्बर 10 नौरोजाबाद में रहते हैं,दिनाँक 07 फरवरी दिन रविवार को अपनी पत्नी के साथ दोपहर 1:30 बजे अपने पैतृक गाँव कटनी जिले के कुँवा गए हुए थे!

शाम दिनाँक 10 फरवरी की शाम जब 6 बजे नौरोजाबाद स्थित अपने आवास पहुँचे तो ताला टूटा हुआ मिला।

जब चंद्रवली सिंह ने अंदर जा कर देखा तो आलमारी का आसमान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था, चंद्रवाली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया फौरी तौर पर देखने से पता चला है कि सोना लगभग 12 तोला, चांदी 3 से 4 किलो और नगदी 40000 रुपए अज्ञात चोर ने पार कर दिए है वही मौके पर पहुँची पुलिस ने मौका मुआयना करके तफ्तीश प्रारंभ कर दी है।

सवांददाता: कंचन साहू