Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 AM
भारत

सपा शासन में पुलिस को कार के बोनट पर लटकाया जाता था', योगी के मंत्री का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में अभी ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव के बीच डीएनए विवाद थमा भी नहीं था कि योगी सरकार में एक और मंत्री ने समाजवादी पार्टी को लेकर तीखा बयान दिया है, जिसके बाद सियासी तापमान और बढ़ गया है. यूपी सरकार में रालोद कोटे से कैबिनेट मंत्री अनिल सिंह ने सपा को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार
Share:
सपा शासन में पुलिस को कार के बोनट पर लटकाया जाता था', योगी के मंत्री का बड़ा बयान
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश में अभी ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव के बीच डीएनए विवाद थमा भी नहीं था कि योगी सरकार में एक और मंत्री ने समाजवादी पार्टी को लेकर तीखा बयान दिया है, जिसके बाद सियासी तापमान और बढ़ गया है. यूपी सरकार में रालोद कोटे से कैबिनेट मंत्री अनिल सिंह ने सपा को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में पुलिस की पिटाई होती थी और कार के बोनट पर लटका दिया जाता था. अनिल सिंह गुरुवार को मुरादाबाद में आयोजित चौधरी चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. वहीं उन्होंने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग पर कहा कि अगर भारत सरकार कोई फैसला लेती है तो उनकी पार्टी को कोई दिक्कत नहीं होगी.

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में अनिल सिंह ने सपा सरकार के समय की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, "जब हम विपक्ष में थे, तब हमने देखा कि सपा के लोग पुलिस वालों को कार के बोनट पर बिठाकर उनकी पिटाई करते थे, तो लिहाजा कानून-व्यवस्था पर सपा को बोलने का कोई अधिकार नहीं है." बता दें कि यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सवाल उठाए थे.