टेक
अगर आपने FB पर मोबाइल नंबर साझा किया है तो पढ़िए यह खबर
सोशल मीडिया कंपनियां संयुक्त राज्य अमेरिका के अंदर और बाहर लोगों की ओर से अपने प्लेटफार्मों पर झूठी सूचना फैलाने के प्रयासों को रोकने के लिए संघर्ष कर रही हैं. इसी बीच दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी Facebook ने fake account मामले में करीब 10 लाख अकाउंट्स को डिलीट किया है. इन अकाउंट्स को डिलीट
सोशल मीडिया कंपनियां संयुक्त राज्य अमेरिका के अंदर और बाहर लोगों की ओर से अपने प्लेटफार्मों पर झूठी सूचना फैलाने के प्रयासों को रोकने के लिए संघर्ष कर रही हैं. इसी बीच दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी Facebook ने fake account मामले में करीब 10 लाख अकाउंट्स को डिलीट किया है. इन अकाउंट्स को डिलीट करने की सूचना Facebook ने हाल ही में साझा की है.Facebook आज दुनियाभर के लोगों की जरूरत बन गया है. फेसबुक के जरिए लोग दूर बैठे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से बात नहीं करते बल्कि अपने किसी मुद्दे पर अपनी राय भी देते हैं, बता दें कि सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ने सिक्योरिटी को और मजबूत करने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जारी किया था.
ये फीचर सोशल मीडिया अकाउंट को पहले से ज्यादा सिक्योर बना देता है, लेकिन पेसबुक 2FA में स्थित अलग है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक किसी को भी 2FA के जरिए मोबाइल नंबर एंटर कर यूजर की प्रोफाइल देखने की अनुमति देता है. फेसबुक के पास ऐसा कोई ऑप्शन नहीं है जो यूजर का फोन नंबर हाइक कर सके. यानि इसके जरिए यूजर का फोन नंबर कोई भी यूजर देख सकता है.
2FA के जरिए यूजर्स अपना मोबाइल नंबर फेसबुक अकाउंट से लिंक करते हैं. उसके बाद जैसे ही आप किसी और डिवाइस या ब्राउजर में फेसबुक अकाउंट लॉग इन करते हैं तो आपके पास एक सिक्योरिटी कोड एसएमएस के जरिए मिलता है या फिर जिस डिवाइस में फेसबुक पहले से ही लॉग इन होता है उसमें आपको टैप करना होता है. इसके बाद ही आपके अकाउंट में किसी अन्य डिवाइस या ब्राइजर में लॉग इन हो पाता है.