Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
मनोरंजन

'घर नहीं है तो शादी ना करें', दिशा पाटनी की बहन ने दहेज पर रखी राय

अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कई बार ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात रखती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया उनका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर की मौतों का जिक्र किया है। उन्होंने उन मामलों पर अपनी प्रति
Share:
'घर नहीं है तो शादी ना करें', दिशा पाटनी की बहन ने दहेज पर रखी राय
Read in your preferred language.

अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कई बार ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात रखती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया उनका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर की मौतों का जिक्र किया है। उन्होंने उन मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिनमें महिलाएं अपनी शादीशुदा जिंदगी में घरेलू हिंसा का सामना कर रही थीं।
खुशबू पटानी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने दहेज, सामाजिक दबाव और महिलाओं से शादी में लगातार समझौता करने की उम्मीदों पर चल रही बहस पर अपनी बात रखी है। खुशबू ने बताया है कि लड़कियां सबसे ज्यादा अपने पति से प्रताड़ित होती हैं। ऐसे में उन्होंने महिलाओं से एक अपील की है। खुशबू ने लड़कियों से कहा है कि शादी करने के मामले में दखल दें। वह उस लड़के से शादी ना करें जो अपने माता-पिता को दहेज के लिए मना ना कर सके। कोई भी प्रॉपर्टी अपने नाम पर ही दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर चीजें आपके हिसाब से नहीं हो रही हैं, तो शादी ना करें, सिंगल रहें। खुशबू पाटनी ने लड़कों से अपील की है कि अगर उनके पास घर नहीं है, तो शादी ना करें। अगर उनके पास पैसा नहीं है तो शादी ना करें। अगर घर नहीं हो तो घर जमाई बन जाएं।