Tuesday, 15 September 2026 | 2:51 AM
भारत

गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान… ऐसे शब्दों को हटा दें तो BJP मर जाएगी', किसने कह दी ये बड़ी बात?

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता ने बीजेपी पर हमला किया है. पार्टी के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने मंगलवार (24 फरवरी, 2026) कहा कि गाय, टोपी, टीका, हिंदुस्तान-पाकिस्तान और कब्रिस्तान जैसे शब्दों को अगर बीजेपी के शब्दकोश से हटा दीजिए तो बिना पानी के जिस तरह मछली तड़पकर मर जाएगी उसी तरह ब
Share:
गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान… ऐसे शब्दों को हटा दें तो BJP मर जाएगी', किसने कह दी ये बड़ी बात?
Read in your preferred language.

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता ने बीजेपी पर हमला किया है. पार्टी के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने मंगलवार (24 फरवरी, 2026) कहा कि गाय, टोपी, टीका, हिंदुस्तान-पाकिस्तान और कब्रिस्तान जैसे शब्दों को अगर बीजेपी के शब्दकोश से हटा दीजिए तो बिना पानी के जिस तरह मछली तड़पकर मर जाएगी उसी तरह बीजेपी मर जाएगी. वे विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे.

दूसरी ओर अख्तरुल ईमान ने केंद्रीय गृह मंत्री के बिहार दौरे को लेकर कहा, "मैं कह रहा हूं कि गृह मंत्री हैं… गृह मंत्री को आना चाहिए. आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा करनी चाहिए. हम लोग बांग्लादेश और नेपाल के बॉर्डर पर हैं. आप आइए, लेकिन कोई राजनीतिक खेल मत खेलिए. सीमांचल के लोगों की दुर्दशा, पलायन, की समीक्षा होनी चाहिए. 2014 से आपकी से आपकी सरकार है… अगर घुसपैठ हो रही है तो क्या चूड़ियां पहने हुए हैं? बीएसएफ, एसएसबी किसके कंट्रोल में है? आंतरिक सुरक्षा किसकी जिम्मेदारी है?

बता दें कि अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर कल (25 फरवरी) बिहार आ रहे हैं. वे सीमांचल क्षेत्र में रहेंगे. इसी को लेकर अख्तरुल ईमान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.