Tuesday, 15 September 2026 | 3:41 AM
भारत

इस देश पर चला ICC का चाबुक, 6 महीने के लिए रोकी फंडिंग

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने तगड़ा एक्शन लेते हुए कनाडा क्रिकेट बोर्ड को तगड़ा झटका दिया है. आईसीसी ने ऐसी चाबुक चलाई है कि अगले 6 महीने तक कनाडा कर क्रिकेट बोर्ड को कोई फंडिंग नहीं दी जाएगी. इस फैसले का कारण गवर्नेंस यानी शासन संबंधी दिक्कतें बताई जा रही हैं. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार यह
Share:
इस देश पर चला ICC का चाबुक, 6 महीने के लिए रोकी फंडिंग
Read in your preferred language.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने तगड़ा एक्शन लेते हुए कनाडा क्रिकेट बोर्ड को तगड़ा झटका दिया है. आईसीसी ने ऐसी चाबुक चलाई है कि अगले 6 महीने तक कनाडा कर क्रिकेट बोर्ड को कोई फंडिंग नहीं दी जाएगी. इस फैसले का कारण गवर्नेंस यानी शासन संबंधी दिक्कतें बताई जा रही हैं.

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार यह कनाडा क्रिकेट बोर्ड के लिए बहुत तगड़ा झटका है, क्योंकि उसका संचालन मूल रूप से आईसीसी से आने वाली फंडिंग पर निर्भर करता है. रिपोर्ट में बताया गया कि पैसे की फंडिंग रोके जाने से हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम और क्रिकेट से जुड़ी अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

कनाडा क्रिकेट बोर्ड के लिए यह भयंकर झटका इसलिए है क्योंकि साल 2024 के अंत के फाइनेंशियल रिकॉर्ड बताते हैं कि कनाडा क्रिकेट बोर्ड की कुल कमाई का 63 फीसद हिस्सा तो आईसीसी से ही आया था. उसका कुल रेवेन्यू 5.7 मिलियन कनाडाई डॉलर रहा, जिसमें से 3.6 मिलियन डॉलर उसे आईसीसी से फंडिंग मिली थी.

टी20 वर्ल्ड कप के पिछले दोनों संस्करणों में कनाडाई क्रिकेट टीम ने भाग लिया है. हालांकि वह ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी. दूसरी ओर कनाडाई क्रिकेट विवादों से अछूता नहीं है. आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच कर रही है. वह मुकाबला भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग के आरोपों में घिरा था.