Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

'मुझे तुम्हारे सारे राज पता हैं', ईशान किशन ने दी वैभव को धमकी!

सनराइजर्स हैदराबाद ने भले ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार को जयपुर में खेला गया आईपीएल मुकाबला जीत लिया, लेकिन इस मैच में राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। मैच के बाद ईशान किशन ने वैभव के साथ मजेदार बातचीत का खुलासा कि
Share:
'मुझे तुम्हारे सारे राज पता हैं', ईशान किशन ने दी वैभव को धमकी!
Read in your preferred language.

सनराइजर्स हैदराबाद ने भले ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार को जयपुर में खेला गया आईपीएल मुकाबला जीत लिया, लेकिन इस मैच में राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। मैच के बाद ईशान किशन ने वैभव के साथ मजेदार बातचीत का खुलासा किया। हैदराबाद की जीत के बाद किशन ने बताया कि उन्होंने 15 वर्षीय सूर्यवंशी से हंसते हुए कहा था कि वे उनकी टीम पर थोड़ा रहम करें क्योंकि उन्हें उनके सारे राज पता हैं। लेकिन किशन की इस बात का असर मैदान पर नहीं दिखा। सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखते हुए सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ दिया और राजस्थान को 228 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

मैच के बाद बातचीत में किशन ने कहा कि अगर सूर्यवंशी कुछ और देर क्रीज पर टिक जाते, तो स्कोर 250 के पार भी जा सकता था। उन्होंने माना कि उनका विकेट हैदराबाद के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। किशन ने कहा, 'वो जिस तरह बल्लेबाजी कर रहा है, उसे देखकर कभी-कभी डर लगता है कि स्कोर कितना बड़ा हो सकता था। इसलिए उसका विकेट लेना हमारे लिए बहुत जरूरी था। 228 का स्कोर 258 भी हो सकता था। मैंने उससे मजाक में कहा जब तुम हमारे खिलाफ खेलो तो थोड़ा आसान खेलना, मुझे तुम्हारे सारे सीक्रेट्स पता हैं।'

इस मैच में किशन ने खुद भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 31 गेंदों में 74 रन बनाए और अभिषेक शर्मा के साथ 132 रनों की साझेदारी की। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। किशन ने नंबर-तीन पर बल्लेबाजी को लेकर अपनी रणनीति साझा करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य बाकी बल्लेबाजों का काम आसान बनाना होता है। उन्होंने कहा, 'अगर आप सेट हो जाते हैं, तो आपको बड़ा स्कोर बनाना चाहिए और अंत तक खेलना चाहिए। इससे दूसरे बल्लेबाजों पर दबाव कम होता है। मेरी सोच बस यही है कि चीजों को सरल रखा जाए और एक-एक मैच पर ध्यान दिया जाए।'