Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 AM
मनोरंजन

'मुझे हिंदी लिरिक्स के बारे में नहीं पता था', 'सरके चुनर' गाने पर विवाद के बाद बोलीं नोरा फतेही

हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'सरके चुनर' विवादों में है. इस गाने पर नोरा फतेही ने परफॉर्म किया है. ये गाना अपकमिंग कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' का है. दो दिन पहले ये गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ. रिलीज होते ही ये अश्लील लिरिक्स की वजह से विवादों में आ गया. जिसके बाद मेकर्स ने इसे सोशल मडिया से हटा दिया है.
Share:
'मुझे हिंदी लिरिक्स के बारे में नहीं पता था', 'सरके चुनर' गाने पर विवाद के बाद बोलीं नोरा फतेही
Read in your preferred language.

हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'सरके चुनर' विवादों में है. इस गाने पर नोरा फतेही ने परफॉर्म किया है. ये गाना अपकमिंग कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' का है. दो दिन पहले ये गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ. रिलीज होते ही ये अश्लील लिरिक्स की वजह से विवादों में आ गया. जिसके बाद मेकर्स ने इसे सोशल मडिया से हटा दिया है. वहीं अब नोरा फतेही ने इस विवाद अपना रिएक्शन दिया है.


नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वो आलोचनाओं के लिए आभारी हैं क्योंकि इससे निर्माताओं को आखिरकार गाने को सोशल मीडिया से हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने पहले ही इस बात को उठाया था कि गाने के हिंदी लिरिक्स 'आपत्तिजनक' हैं.

नोरा फातेही ने कहा, 'मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि इस गाने को शेयर करना बंद कर दें क्योंकि आप इसे बेवजह बढ़ावा दे रहे हैं. इसके अलावा, मुझे दिख रहा है कि कुछ लोग इसका इस्तेमाल मेरे चरित्र पर हमला करने के अवसर के रूप में कर रहे हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है.' उन्होंने कहा, 'हालांकि, मैं ये दोहराना चाहती हूं कि मुझे इस गाने के हिंदी लिरिक्स के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और मेरी फोटो के साथ इसका उपयोग करने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी.'