Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
मनोरंजन

'मैं कठपुतली नहीं हूं'; भाजपा से अलग राय पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया,

कंगना रनौत का कहना है कि वे कोई कठपुतली नहीं हैं। अभिनेत्री और भाजपा सांसद का कहना है कि हो सकता है कि भविष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके साथ न खड़ी हो। कंगना ने आगे कहा कि कई फिल्म निर्देशकों के लिए अब भी वे बेहद पसंदीदा एक्ट्रेस हैं। कंगना रनौत ने DD नेशनल को दिए एक इंटरव्यू में अपने निजी
Share:
'मैं कठपुतली नहीं हूं'; भाजपा से अलग राय पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया,
Read in your preferred language.

कंगना रनौत का कहना है कि वे कोई कठपुतली नहीं हैं। अभिनेत्री और भाजपा सांसद का कहना है कि हो सकता है कि भविष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके साथ न खड़ी हो। कंगना ने आगे कहा कि कई फिल्म निर्देशकों के लिए अब भी वे बेहद पसंदीदा एक्ट्रेस हैं।

कंगना रनौत ने DD नेशनल को दिए एक इंटरव्यू में अपने निजी विचारों और पार्टी की आधिकारिक राय के बीच अंतर के बारे में बात की। कंगना रनौत ने कहा कि भले ही उनके सार्वजनिक बयान कभी-कभी भाजपा के रुख से मेल नहीं खाते दिखे हों, लेकिन उनकी मुख्य पहचान उनके दो साल के राजनीतिक करियर के बजाय उनके 20 साल के एक्टिंग करियर से जुड़ी है।