Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा कड़ी निगरानी में संपन्न, डीएम व एसपी ने किया औचक निरीक्षण

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर व्
Share:
फर्रुखाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा कड़ी निगरानी में संपन्न, डीएम व एसपी ने किया औचक निरीक्षण
Read in your preferred language.

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा संचालन की प्रक्रिया को गहराई से परखा।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का भ्रमण किया। यहां उपस्थिति की समीक्षा में पाया गया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 240 के सापेक्ष 175 अभ्यर्थी तथा राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में 240 के सापेक्ष 173 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।जनपद में कुल 19 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जो प्रतिदिन दो पालियों में संचालित हो रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। प्रत्येक पाली में 7104 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जिनके लिए सभी केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही, हर केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जो निरंतर निगरानी रखते हुए परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू बनाए हुए हैं।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यालय प्रबंधकों एवं पुलिस बल को निर्देशित किया कि वे शासनादेश के अनुरूप पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परीक्षा की पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है।इसके साथ ही अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश भी दिए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।जनपद प्रशासन की सख्त निगरानी और बेहतर प्रबंधन के चलते होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सकुशल रूप से संपन्न कराई जा रही है।