Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
Entertainment

2012’ फेम हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने किया सीजेपी प्रोटेस्ट का समर्थन

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे सीजेपी के मार्च में कई बॉलीवुड कलाकारों ने हिस्सा लिया। अब इस अंदोलन को हॉलीवुड से भी सपोर्ट मिल रहा है। अभिनेता जॉन क्यूसैक ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपना समर्थन जताया। पढ़िए क्या लिखा क्यूसैक ने- हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने नीट यूजी की पेपर लीक मामले के
Share:
2012’ फेम हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने किया सीजेपी प्रोटेस्ट का समर्थन
Read in your preferred language.

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे सीजेपी के मार्च में कई बॉलीवुड कलाकारों ने हिस्सा लिया। अब इस अंदोलन को हॉलीवुड से भी सपोर्ट मिल रहा है। अभिनेता जॉन क्यूसैक ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपना समर्थन जताया। पढ़िए क्या लिखा क्यूसैक ने-

हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने नीट यूजी की पेपर लीक मामले के विरोध का समर्थन किया है। गुरुवार को एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लेखिका-कार्यकर्ता अरुंधति रॉय का एक लेख पोस्ट किया। क्यूसैक ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘मेरे पसंदीदा साथी कॉकरोच की ओर से यह अच्छी खबर है। कॉकरोच डेमोक्रेसी: अनआर्म्ड एंड डेंजरस'

बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है जब भारत में हो रहे किसी विरोध का एक्टर ने समर्थन किया। इसके पहले भी क्यूसैक ने 2019 में हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को अपना सपोर्ट दिया था। इतना ही नहीं उस वक्त जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की भी जमकर आलोचना की थी।