Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

डिविलियर्स से भी खतरनाक उनका 10 साल का बेटा, जड़ी अपनी पहली हाफ सेंचुरी!

साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स जब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते थे, तब भी हर गेंदबाज में उनका खौफ था. आज भी वह किसी लीग क्रिकेट में खेलें तो गेंदबाज उनके सामने गेंदबाजी करने से डरते हैं, क्योंकि वह आज भी उसी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं. अब उनका 10 साल का बेटा उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लि
Share:
डिविलियर्स से भी खतरनाक उनका 10 साल का बेटा, जड़ी अपनी पहली हाफ सेंचुरी!
Read in your preferred language.

साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स जब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते थे, तब भी हर गेंदबाज में उनका खौफ था. आज भी वह किसी लीग क्रिकेट में खेलें तो गेंदबाज उनके सामने गेंदबाजी करने से डरते हैं, क्योंकि वह आज भी उसी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं. अब उनका 10 साल का बेटा उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए चल पड़े हैं. उनके बेटे ने अपने क्रिकेट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा है, इसको लेकर डिविलियर्स की पत्नी ने एक पोस्ट शेयर किया जिसे उन्होंने री-शेयर किया.

एबी डिविलियर्स की पत्नी डेनियल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेटे की फोटो लगाते हुए लिखा, "दिल जीत लिया. हमारे बेबी एबी ने कल अपना पहला अर्धशतक लगाया." इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए एबी डिविलियर्स ने लिखा, "गर्व का पल है, और ये पारी उन्होंने अपने नए 360 बैट से खेली." बता दें कि कुछ ही दिन पहले डिविलियर्स ने अपनी बैट कंपनी खोली है.