Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
भारत

हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी, अफगानिस्तान बोर्ड ने किसे सौंपी टेस्ट और वनडे की जिम्मेदारी?

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज रहमत शाह को राष्ट्रीय टीम का नया टेस्ट और वनडे कप्तान नियुक्त किया है। उन्होंने हश्मतुल्लाह शाहिदी की जगह ली है, जिन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। रहमत शाह वर्ष 2021 से टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों मे
Share:
हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी, अफगानिस्तान बोर्ड ने किसे सौंपी टेस्ट और वनडे की जिम्मेदारी?
Read in your preferred language.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज रहमत शाह को राष्ट्रीय टीम का नया टेस्ट और वनडे कप्तान नियुक्त किया है। उन्होंने हश्मतुल्लाह शाहिदी की जगह ली है, जिन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। रहमत शाह वर्ष 2021 से टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में टीम के उपकप्तान की भूमिका निभा रहे थे।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भरोसा जताया कि उनका अनुभव, नेतृत्व क्षमता और टीम की गहरी समझ अफगानिस्तान क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगी। बोर्ड ने यह भी घोषणा की कि विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को टेस्ट और वनडे टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। दोनों खिलाड़ी आयरलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।