Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

हरदोई: युवती से की छेड़छाड़ तो युवक को युवती ने दौड़ा दौड़ा कर मारे थप्पड़

हरदोईl पाली से सटे भगवंतपुर ग्राम सभा के चौराहे से टैम्पो में बैठकर जा रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर भाग रहे एक युवक को उसी युवती ने दौड़ाकर पकड़ कर सरेराह पिटाई कर दी। पिटाई होते देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। बाद में युवती ने 112 नम्बर पुलिस को बुलाकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। . जानकारी के अन
Share:
Read in your preferred language.
हरदोईl पाली से सटे भगवंतपुर ग्राम सभा के चौराहे से टैम्पो में बैठकर जा रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर भाग रहे एक युवक को उसी युवती ने दौड़ाकर पकड़ कर सरेराह पिटाई कर दी। पिटाई होते देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। बाद में युवती ने 112 नम्बर पुलिस को बुलाकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। . जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब एक युवती कहीं जाने के लिए टैम्पो में बैठ गयी। युवती के मुताबिक उसी टैम्पो में पहले से बैठे उसी थाना क्षेत्र के ग्राम दरियापुर निवासी राजेश ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर टैम्पो से कूदकर भागने लगा। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए उसका पीछाकर पकड लिया और से पिटाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटनाक्रम का नजारा देख सैकड़ो लोगों का मजमा लग गया। बाद में युवती ने अपने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद 112 पुलिस युवक को लेकर थाने चली आई। उधर इस सम्बन्ध में पाली एसओ ने छेडछाड के मामले में चुप्पी साध ली है। एसओ ने कहा कि आरोपी के नशे की हालत में होने से युवती के हाथ लग गया। जबकि युवती ने चीख चीखकर छेड़छाड़ की बात कही है।