Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
India

हरदोई:आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मृत्यु, दूसरे की हालत गंभीर

हरदोई: कछौना-रविवार को तेज बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से बकरी चराने गए दो किशोर चपेट में आने से एक कि मृत्यु हुई और दूसरे की हालत गंभीर हुई ,जिसे ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा गया. इस दैवीय आपदा से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल. मिली जानकारी के अनुसार कछौना के अंतरगत ग्राम सभा रैसो में दो किशोर मोह
Share:
Read in your preferred language.
हरदोई: कछौना-रविवार को तेज बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से बकरी चराने गए दो किशोर चपेट में आने से एक कि मृत्यु हुई और दूसरे की हालत गंभीर हुई ,जिसे ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा गया. इस दैवीय आपदा से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल. मिली जानकारी के अनुसार कछौना के अंतरगत ग्राम सभा रैसो में दो किशोर मोहम्मद आसिफ पुत्र मैमुद्दीन पुत्र उम्र 12 वर्ष व अजय उर्फ बउआ उम्र 10 वर्ष रविवार की दोपहर गांव के बाहर खेतो में बकरी चराने गए थे. इसी दौरान तेज बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से दोनों किशोर चपेट में आ गए. अजय उर्फ बउआ की मौके पर मृत्यु हो गयी .दूसरे साथी मोहम्मद आसिफ की हालत काफी गंभीर होने पर समुदायिक अस्पताल कछौना ले गए. डॉक्टर ने दूर किशोर को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया.