Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
Home / News / News
News

हरदोई:09 सितंबर 2023 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

हरदोई: अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ,लखनऊ के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदोई राज कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 सितंबर 2023 (दिन शनिवार) को मुख
Share:
हरदोई:09 सितंबर 2023 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
Read in your preferred language.

हरदोई: अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ,लखनऊ के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदोई राज कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 सितंबर 2023 (दिन शनिवार) को मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर पर किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर आज दिनाँक 09/08/2023 को जनपद न्यायाधीश राज कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको के ऋण संबंधी मामलों को सुलह- समझौते के आधार पर निस्तारण किये जाने के संबंध में समस्त बैंक अधिकारियों को जिला जज द्वारा निर्देश दिए गए। जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको के ऋण संबंधी मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किया जा सके। बैठक में अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक (बैंक ऑफ इण्डिया) अरविंद रंजन, आर्यावर्त बैंक से अभिषेक कन्नौजिया ,बैंक ऑफ बड़ौदा से धर्मेंद्र सिंह,इंडियन बैंक से आशीष मिश्र आदि मौजूद रहे।