Friday, 30 October 2026 | 5:51 PM
भारत

हरदोई :विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए पर्वतारोही अभिनीत मौर्य का चयन

हरदोई : जनपद के होनहार युवा पर्वतारोही अभिनीत मौर्य का राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए राज्य सरकार द्वारा चयन किया गया है। यह पुरस्कार पर्वतारोही को 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में दिया जाएगा । अभिनीत
Share:
हरदोई :विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए पर्वतारोही अभिनीत मौर्य का चयन

हरदोई : जनपद के होनहार युवा पर्वतारोही अभिनीत मौर्य का राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए राज्य सरकार द्वारा चयन किया गया है। यह पुरस्कार पर्वतारोही को 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में दिया जाएगा ।
अभिनीत ने पर्वतारोहण ,पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जन जागरूकता के क्षेत्र में अहम योगदान किया है। अभिनीत देश के प्रथम पर्वतारोही हैं, जिन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट केन्या पर पहली बार भारतीय ध्वज फहराया है । राज्य सरकार इस पुरस्कार के लिए प्रदेश से ऐसे 10 होनहार युवाओं का चयन करती है, जिन्होंने खेल, पर्यावरण, जल संरक्षण , सामाजिक कार्यक्रम में योगदान किया हो । जिसमें से हरदोई से युवा पर्वतारोही अभिनीत मौर्य का राज्य सरकार ने चयन किया है । पुरस्कार स्वरूप इनके नाम पर सड़क का नामकरण होगा। साथ ही, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, अंगवस्त्र, पचास हजार रुपये नकद राशि व प्रमाण पत्र मिलेगा।

सवांददाता : विनोद कुशवाहा