Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
Home / News / News
News

हरदोई : सास की मौत…गम में बहू ने दी जान, दुपट्टे से लटका मिला शव

हरदोई जिले में मझिला थाना क्षेत्र के कैथापुरवा में शौच के लिए गई महिला का शव दुपट्टे से फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाता है। परिजनों के मुताबिक महिला की सास की मौत बीते मंगलवार को हो गई थी। इसी से आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली। मझिला
Share:
हरदोई : सास की मौत…गम में बहू ने दी जान, दुपट्टे से लटका मिला शव
Read in your preferred language.

हरदोई जिले में मझिला थाना क्षेत्र के कैथापुरवा में शौच के लिए गई महिला का शव दुपट्टे से फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाता है। परिजनों के मुताबिक महिला की सास की मौत बीते मंगलवार को हो गई थी। इसी से आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली। मझिला थाना के कैथापुरवा गांव निवासी अजीत की पत्नी समुद्री ( 20) शनिवार की सुबह पांच बजे शौच जाने की बात कह कर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न आने पर पति उसे खोजने निकला।

मकान के पीछे की तरफ लगे शहतूत के पेड़ में बंधे दुपट्टे से फंदा से समुद्री लटक रही थी। परिजनों का कहना है कि पिछले मंगलवार को समुद्री की सास की मौत हो गई थी। इससे वह आहत थी। कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

सवांददाता: कपिल श्रीवास्तव