Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
Home / News / News
News

हरदोई:लीगल एड डिफेन्स काउंसिल व पैनल लॉयर्स के साथ बैठक सम्पन्न

हरदोई।दिनाँक 30/06/2023 को अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह ने लीगल एड डिफेन्स काउंसिल व पैनल लॉयर्स के साथ बैठक की।बैठक म
Share:
हरदोई:लीगल एड डिफेन्स काउंसिल व पैनल लॉयर्स के साथ बैठक सम्पन्न
Read in your preferred language.

हरदोई।दिनाँक 30/06/2023 को अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह ने लीगल एड डिफेन्स काउंसिल व पैनल लॉयर्स के साथ बैठक की।बैठक में उन्होंने पैनल लॉयर्स को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि गरीब, असहाय तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा दिलाने का कार्य करें ताकि हर गरीब व्यक्ति को न्याय मिल सके।इस अवसर पर अपर जिला जज सुधाकर दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता महामहिम व लीगल एड डिफेन्स काउंसिल के अधिवक्ता व पैनल अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट:-कमलेश कुमार क्राइम ब्यूरो चीफ हरदोई