Friday, 30 October 2026 | 7:37 PM
Home / News / News
News

हरदोई: राजकीय सम्प्रेषण गृह हरदोई का निरीक्षण व बच्चो के अधिकार विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

हरदोई: अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज दि
Share:
हरदोई: राजकीय सम्प्रेषण गृह हरदोई का निरीक्षण व बच्चो के अधिकार विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

हरदोई: अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज दिनांक 22/06/ 2023 को राजकीय सम्प्रेषण गृह हरदोई का निरीक्षण व बच्चो के अधिकार विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अपर जिला जज द्वारा बच्चो के अधिकारों के बारे में किशोरो को अवगत कराया गया तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की गई । अपर जिला जज द्वारा किशोरो को जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की स्थापना की गई है जिससे ऐसे किशोर जो अपना अधिवक्ता स्वयं करने में आर्थिक रूप से असमर्थ है उनके मुकदमे की निःशुल्क पैरवी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में चीफ, डिप्टी व दो असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति की गई है।अपर जिला जज द्वारा अधीक्षक राजकीय सम्प्रेषण गृह को निर्देशित किया गया कि किशोरो की समस्यायों के समाधान के लिए लीगल एड डिफेन्स काउंसिल से निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करें तथा उनको अच्छा नागरिक बनने हेतु प्रेरित करें। इस अवसर पर अधीक्षक राजकीय सम्प्रेषण गृह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पी0एल0वी0 अशोक कुमार, राधा त्रिपाठी, लक्ष्मी देवी, सत्यभामा, सत्यकिशोर, सिराज, गोविंद सिंह, राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट:कमलेश कुमार हरदोई क्राइम ब्यूरो चीफ हरदोई